रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड अन्तर्गत उ.म विद्यालय हरपुर कपरफोरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 17 छात्र-छात्राओं को संकुल एवं विद्यालय की ओर से प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक किशोर संजय ने अतिथि को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी थे। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को बताया कि आज जो आप सभी को इस तरह से सम्मानित किया जा रहा है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि नहीं है, आगे आप सभी को और कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन में घटित घटना को विस्तार से समझाया कि किस तरह से उनके आचरण को सभी धर्मों के लोग अपना रहे हैं। और बच्चों को अभी से ही बेझिझक बोलने की सलाह दी।
बच्चों को हमेशा अच्छे संस्कार और अच्छे विचार रखने की जरूरत है। वही विद्यालय के अध्यक्ष अतिथि के रूप में अजय कुमार सिंह ने बच्चों को अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा लेने की आवश्यकता के बारे में बताया । शिक्षक सरोज राम ने बच्चों को बिना भेदभाव के सदाचार की जीवन शैली को अपनाने की सलाह दी। अभिभावक राजेश सिंह ने बताया कि आज मेरे बच्चे जिन शिक्षकों से पढ़ाई कर रहे हैं। मेरे भी गुरु थे।
इस तरह से शिक्षक पंकज कुमार, वीरेंद्र महतो, सोनम कुमारी सुनील कुमार, मनोज कुमार साह, जय प्रकाश कुमार, निशांत कुमार कामेश्वर प्रसाद गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जेता कुमार ने किया और इस कार्यक्रम में मेडल प्राप्त करने वाले शुभम कुमार, प्रिंस कुमार, प्रशांत कुमार, शाहिद कुमार, आशीष कुमार, अतिश कुमार, इंद्रजीत कुमार, दिव्यांशु कुमार, रोहित कुमार, दीपु कुमार अमित , सुरेन्द्र कुमार के साथ अन्य शामिल थे।



0 टिप्पणियाँ